लंबे इंतजार के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये शादी, दक्षिणी भारतीय रिवाज से मुंबई के एक पंचसितारा होटल में हो सकती है। हालांकि रणवीर से पहले दीपिका का कई अन्य लोगों से भी अफेयर रह चुका है। चलिए जानते हैं रणवीर सिंह से पहले दीपिका का अफेयर किनके साथ रहा है।
निहार पांड्या
जब दीपिका मॉडलिंग करती थीं तो उस वक्त उनके ब्वॉयफ्रेंड थे निहार पांड्या। इन दोनों की मुलाकात साल 2005 में एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती रोमांस में बदल गई, हालांकि ये रिश्ता करीब तीन साल ही चला जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Third party image reference
रणबीर कपूर
कपूर फैमिली के मोस्ट एलिजिबिल बैचलर रणबीर कपूर भी दीपिका पादुकोण की अदाओं से घायल हो गए। इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म बचना ऐ हसीनों के सेट से शुरू हुई थी। दोनों का रिलेशन करीब 3 साल तक रहा। खास बात ये है कि दोनों ने मीडिया में खुलकर अपने रिलेशन के बारे में बात भी की थी।
Third party image reference
युवराज सिंह
दीपिका पादुकोणा का नाम कुछ समय के लिए क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा। दोनों ने काफी समय के लिए एक दूसरे को डेटिंग भी की थी। मगर यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया।
Third party image reference
सिद्धार्थ माल्या
सिद्धार्थ माल्या के साथ दीपिका पादुकोण की करीबी दोस्ती या फिर यूं कहें कि अफेयर, तो तस्वीरें आईपीएल मैच के दौरान सभी ने देखी थीं। बताया जाता है कि सिद्धार्थ के साथ दीपिका रिलेशन काफी लंबे समय तक चला था।
Third party image reference
उपेन पटेल
उपेन पटेल जब विदेश से मुंबई आए तो उनका संपर्क दीपिका पादुकोण से हुआ। दोनों की दोस्ती एक गहरे रिश्ते में बदली। हालांकि ये बात फिल्म जगत में फैली थी कि दोनों के बीच अफेयर हो सकता है।