E4Entertainment:बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लगभग उतनी ही फिल्में बनती है जितनी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बनती है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसी कई सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्मों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है|साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर है अरबों का बिजनेस करती हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में साउथ के इन 5 दमदार अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जिनको लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
अल्लू अर्जुन
Third party image reference
Third party image reference
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों लोगो के सबसे चहेते साउथ फिल्म स्टार में से एक है। उनकी फिल्मों को साउथ में ही नहीं बल्कि भारत के अन्य क्षेत्रों में भी बेहद पसंद किया जाता है। उनके शानदार स्टाइल और दमदार एक्शन के कारण लोग उन्हें स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के नाम से जानते हैं। अल्लू अर्जुन साउथ के एकमात्र ऐसे स्टार है जिनकी हिंदी डब फिल्मों को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। अभी तक यह रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।
विजय
Third party image reference
साउथ के सुपरस्टार विजय के बारे में आज सभी जानते हैं क्योंकि उनका एक्शन काफी दमदार है। अल्लू अर्जुन के बाद साउथ के सुपरस्टार विजय को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। विजय फिल्मों में काम करने के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। विजय के पापा का नाम एस चंद्रशेखर है जो कि साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक हैं।
रजनीकांत
Third party image reference
रजनीकांत की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रोज देखती है। वह अपने दमदार एक्शन और शानदार स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्हें पूरी दुनिया में सुपरस्टार रजनीकांत के नाम से जाना जाता है। रजनीकांत ने बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्में दी है और उनके एक्शन को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। रजनीकांत की प्रसिद्धता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार हैं जो उन्हें अपना आदर्श और प्रेरणा स्रोत मानते हैं।
सूर्या
Third party image reference
Third party image reference
सूर्या को उनके नाम से ज्यादा उनकी एक्टिंग और दमदार एक्शन के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में है जो उनकी फिल्मों की ही रिमेक है। सूर्या ने कई एक्शन, रोमांटिक और साइंस फिक्शन फिल्मों में काम किया है। सिंघम, 24, गजनी उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक हैं।
प्रभास
प्रभास से आज बच्चा-बच्चा परिचित है। प्रभास ने अपने करियर में बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। इन फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। उससे पहले भी प्रभास अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। प्रभास की आने वाली फिल्म का नाम साहो है। जो 20 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आपका पसंदीदा साउथ फिल्म स्टार कौन है? कमेंट करें! पोस्ट को लाइक और शेयर करें तथा इस तरह की चटपटी खबरें हर रोज पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।