बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आजकल किनके साथ अपना क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, ये जानकर आप चौंक जाएंगे। अभी हाल ही में नेहा को मुंबई के बांद्रा ईटरी में अंगद बेदी के साथ देखा गया। इस दौरान अंगद बेदी, नेहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिखाई दिए।
आजकल बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपना ज्यादा से ज्यादा से समय अंगद बेदी के साथ बिता रही हैं। अभी हाल ही में नेहा को अंगद के साथ मुंबई के बांद्रा ईटरी में देखा गया। इस दरम्यान अंगद, नेहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। अंगद बेदी मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वो नेहा को कार की तरफ ले जाते हुए दिखाई दिए। ऐसा कहा जा रहा है कि, ‘नेहा और अंगद इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।’ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में दोनों को लंच पर एक साथ देखा गया।
अंगद बेदी और नेहा धूपिया, जहीर खान और सागरिका घटगे की शादी की पार्टी में एक साथ जमकर मस्ती करते नजर आए थे जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में नेहा धूपिया, अंगद बेदी के साथ डांस करती हुई नजर आईं। अंगद ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस मौके पर नेहा को लेकर अंगद काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। एक्ट्रेस रेड लॉन्ग टॉप और ब्लू जींस में स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं अंगद व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे।
अंगद ने ‘तुम्हारी सुलु’ में नेहा धूपिया की एक्टिंग की तारीफ की थी। सोशल मीडिया पर अंगद ने नेहा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उनकी अदाकारी को सराहा था। जिसके जवाब में नेहा ने अंगद को शेर बुलाया था। फिर अंगद ने लव यू कमेंट लिखा था।
अंगद पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वे हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आए थे। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। वहीं नेहा धूपिया टॉक शो BFFs with vogue में मेजबानी कर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके शो में स्टार्स आकर मजेदार किस्से और खुलासे करते हैं। गॉसिप कंटेंट की वजह से यह शो काफी पॉपुलर हो रहा है।